*तुंहर हाथ ऐप से घर बैठे मिला टोकन, किसान मुकेश राठौर ने बेचा 55.60 क्विंटल धान*



                  सक्ती, 16 दिसंबर 2025 // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था लगातार अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनती जा रही है। आधुनिक तकनीक के उपयोग से किसानों को अब धान बेचने के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ रहा है। इसके साथ ही कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार समय-समय पर संबंधित अधिकारियों द्वारा धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है, जिससे जिले के किसान आसानी से धान खरीदी केंद्रों में अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं। इसी का उदाहरण है विकासखण्ड सक्ती अंतर्गत ग्राम रेडा निवासी किसान मुकेश राठौर, पिता लक्ष्मी प्रसाद राठौर जो 3 एकड़ भूमि में खेती करते हैं। उन्होंने तुंहर हाथ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। टोकन मिलने के बाद वे 139 बोरी धान लेकर कुल 55.60 क्विंटल धान को धान खरीदी केंद्र किरारी में लेकर पहुंचे, जहां बिना किसी परेशानी के शासन द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य पर उनका धान खरीदा गया। मुकेश राठौर ने बताया कि पहले टोकन कटाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन अब तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से यह प्रक्रिया बेहद आसान हो गई है। घर बैठे टोकन मिलने से समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में तौलाई की व्यवस्था समय पर हो रही है, साफ-सुथरे बोरे उपलब्ध हैं तथा किसानों के लिए बैठने, पेयजल और सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान व्यवस्था पहले की तुलना में कहीं अधिक बेहतर और किसान हित में है। किसानों को अब धान बेचने में किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना नहीं करना पड़ता। किसान श्री मुकेश राठौर ने धान खरीदी केन्द्रों में किये गये बेहतर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे.के. फिश सप्लायर

संपर्क करें: 9300979995

अभी कॉल करें!
Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689