नितिन नवीन जी को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर भाजपा में अपार उत्साह, संगठन को मिलेगी नई ऊँचाइयां – राजा धर्मेंद्र सिंह




भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी, बिहार के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री नितिन नवीन जी को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता, सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य राजा धर्मेंद्र सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दीं।

राजा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नितिन नवीन जी पटना जिले के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पाँच बार विधायक रह चुके हैं और बिहार सरकार में पथ निर्माण तथा नगर विकास व आवास विभाग के मंत्री के रूप में उन्होंने जनसेवा, विकास और सुशासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके नेतृत्व में अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य धरातल पर उतरे हैं। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के प्रभारी के रूप में नितिन नवीन ने संगठन को मजबूती देने का कार्य किया है। उनका व्यापक संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी सोच और कर्मठ नेतृत्व पार्टी को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी देशभर में संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी तथा जनकल्याण के संकल्प को नई दिशा मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689