*हसौद क्षेत्र के गांवों में एयरटेल नेटवर्क और जियो नेटवर्क की बदहाली से जनता परेशान,महीने का पूरा रिचार्ज, लेकिन सुविधाएँ नाम मात्र की*



सक्ती - जिले के हसौद क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामीण इलाकों में एयरटेल मोबाइल नेटवर्क और जियो नेटवर्क की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में नेटवर्क इतना कमजोर है कि आम नागरिकों को मोबाइल कॉल करने, इंटरनेट उपयोग करने और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद एयरटेल कंपनी और जियो कम्पनी उपभोक्ताओं से हर महीने पूरा रिचार्ज शुल्क वसूल रही है, जिससे लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण न तो ठीक से कॉल लग पाती है और न ही इंटरनेट स्पीड संतोषजनक रहती है। कई बार कॉल बीच में ही कट जाती है, जबकि इंटरनेट सेवाएँ इतनी धीमी हैं कि साधारण मैसेज या सरकारी वेबसाइट तक खोलना मुश्किल हो जाता है।


ग्रामीणों का आरोप है कि एयरटेल कंपनी और जियो कम्पनी अपने विज्ञापनों में बेहतरीन नेटवर्क और तेज इंटरनेट का दावा करती है, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। उपभोक्ताओं का कहना है कि “महीने का पूरा रिचार्ज कराने के बावजूद हमें नेटवर्क की मूलभूत सुविधाएँ तक नहीं मिल पा रही हैं। यह उपभोक्ताओं के साथ सीधा धोखा है।”


नेटवर्क की इस समस्या का असर केवल निजी बातचीत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा प्रभाव विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई, किसानों की डिजिटल सेवाओं, व्यापारियों के ऑनलाइन भुगतान और आम नागरिकों के सरकारी कार्यों पर पड़ रहा है। कई गांवों में आपातकालीन स्थिति में भी फोन कॉल नहीं लग पाने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है।


क्षेत्रवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार एयरटेल और जियो के कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि शिकायत के बाद भी केवल आश्वासन दिया जाता है, जबकि जमीनी स्तर पर नेटवर्क की स्थिति जस की तस बनी हुई है।


ग्रामीणों ने प्रशासन और दूरसंचार विभाग से मांग की है कि हसौद क्षेत्र एवं आसपास के गांवों में एयरटेल नेटवर्क और जियो की गुणवत्ता की जांच कराई जाए और जल्द से जल्द नए टावर या तकनीकी सुधार किए जाएँ। साथ ही उपभोक्ताओं को खराब सेवा के बदले उचित राहत या मुआवजा दिए जाने की भी मांग की जा रही है।

*प्रभावित ग्राम पंचायत इस प्रकार है*

मरघटी रनपोटा नरियरा मिरौनी मुड़पार बसीन देवगांव घोघरी भेडीकोना अमलीडीह धमनी अमोदा परसदा बरेकल हसौद सहित क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग घटिया नेटवर्क से प्रभावित हो रहे हैं साथ ही इन गांवों के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे जिला प्रशासन, उपभोक्ता फोरम और दूरसंचार नियामक संस्थाओं के समक्ष सामूहिक रूप से शिकायत दर्ज कराएंगे। अब देखना यह होगा कि एयरटेल कंपनी और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कब तक हसौद क्षेत्र के लोगों को बेहतर नेटवर्क सुविधा मिल

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689