सक्ती–जे.बी.डी.ए.वी. हायर सेकेंडरी स्कूल सक्ती में छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग सक्ती की टीम द्वारा छात्राओं को HPV से बचाव एवं टीकाकरण के महत्व के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा पात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग सक्ती से श्री उसत राम रात्रे (MPS), श्रीमती हेमलता (LHV) एवं श्रीमती जयंती राठौर (RHO) की उपस्थिति एवं सहयोग रहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं को HPV संक्रमण से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य जागरूकता एवं टीकाकरण कार्यक्रम विद्यार्थियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अंकित दरयानी, संरक्षक राजकुमार दरयानी, सचिव सुनील दरयानी एवं प्राचार्य रामनारायण धीवर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

0 टिप्पणियाँ