*अवैध महुआ शराब विक्रेता गिरफ्तार, 12 लीटर महुआ मदिरा जप्त और 345 किलो महुआ लाहन बरामद*



कलेक्टर सक्ती एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

इस कड़ी में आज दिनांक 25.08.2026 को आबकारी वृत्त सक्ती में *सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष उप्पल* के नेतृत्व में ग्राम अंजोरीपाली थाना सक्ती में छापामार कार्रवाई की गई।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पहले छद्म क्रेता को भेजकर अंजोरीपाली थाना सक्ती निवासी *लोचन पटेल पिता पुनीराम* से अवैध महुआ मदिरा की बिक्री की पुष्टि की गई। तत्पश्चात आरोपी के रिहायशी घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से:


1. 3 पीले रंग का जरिकेन में भरा 12 लीटर महुआ मदिरा*

2. 23 नग प्लास्टिक डिब्बे प्रत्येक में भरा 15 किलो कुल 345 किलो महुआ लाहन

इस प्रकार कुल 12 लीटर अवैध महुआ मदिरा और 345 किलो महुआ लाहन जप्त की गई।

आरोपिया के विरुद्ध *छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2)* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया।

इस कार्रवाई में *नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू, आबकारी स्टाफ श्रीमती बसंती चौधरी, श्री कमलेश एवं श्री परस* का सराहनीय योगदान रहा।

जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से अपील है कि अवैध शराब की सूचना निकटतम आबकारी कार्यालय या टोल फ्री नंबर पर दें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689