*ग्राम पंचायत मालखरौदा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, मध्यस्थता अभियान 3.0 की दी जानकारी*

 


सक्ती // मालखरौदा– प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति मालखरौदा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत मालखरौदा के पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पैरालीगल वालेंटियर शांति कुर्रे ने ग्रामीणों को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

शिविर के दौरान मध्यस्थता अभियान 3.0 के संबंध में विशेष रूप से जानकारी देते हुए बताया गया कि मालखरौदा न्यायालयों में वर्षों से लंबित मामलों को आपसी संवाद, सुलह एवं समझौते के माध्यम से समाप्त करने के उद्देश्य से यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मध्यस्थता के माध्यम से पक्षकार बिना लंबे न्यायिक विवाद के आपसी सहमति से अपने मामलों का समाधान कर सकते हैं।

कार्यक्रम में बताया गया कि मध्यस्थता अभियान 3.0 की प्रक्रिया 21 अप्रैल 2026 से प्रारंभ की गई है। इसके अंतर्गत सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली के न्यायालय परिसर में 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। यदि किसी पक्षकार का मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है और वह आपसी राजीनामा अथवा सुलह के माध्यम से मामले का निराकरण करना चाहता है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

पैरालीगल वालेंटियर शांति कुर्रे ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित आपसी सहमति एवं सुलह योग्य मामलों का शीघ्र समाधान करना है। मध्यस्थता के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को सरल, सहज और सुलभ बनाते हुए लोगों तक न्याय पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689