सक्ती के होनहार अनुभव देवांगन ने नीट में लहराया परचम, छत्तीसगढ़ में हासिल किया 5वां स्थान; नागपुर मेडिकल कॉलेज में हुआ चयन



सक्ती–नगर के होनहार छात्र अनुभव देवांगन ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के दम पर शानदार सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुभव ने अखिल भारतीय स्तर पर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4743 और छत्तीसगढ़ राज्य में 5वां स्थान प्राप्त किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन प्रतिष्ठित शासकीय मेडिकल कॉलेज (GMC), नागपुर के लिए हुआ है।

​अनुभव के पिता सुभाष देवांगन एवं माता श्रीमती दीपमाला देवांगन ने बेटे की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अत्यंत हर्ष व्यक्त किया है। परिजनों ने बताया कि अनुभव बचपन से ही मेधावी और अनुशासित रहे हैं और डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना उनका सपना रहा है।

प्रारंभिक शिक्षा से लेकर सफलता तक का सफर

अनुभव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 10वीं तक सक्ती स्थित लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई LCIT बिलासपुर से पूरी की। नियमित अध्ययन, लक्ष्य के प्रति एकाग्रता और शिक्षकों के मार्गदर्शन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।

​अनुभव के शासकीय मेडिकल कॉलेज नागपुर में चयन होने पर परिवार, शिक्षकों, इष्टमित्रों सहित पूरे सक्ती नगर में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने अनुभव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689