*आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध शराब कारोबारी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई*

 

सक्ती कलेक्टर के निर्देश और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में  *दिनांक 14/12/25* को *वार्ड नंबर 18 थाना सक्ती* में *गिरधर सतनामी पिता पिताम्बर सतनामी* के द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब बेचने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी कराई , महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर रवि सतनामी से ग्राहकों को बेचने के लिए तैयार *3 नग प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर इसप्रकार कुल 6 लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया।   

  आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की *धारा 34 (1) क 34(2) 59* के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम में आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक,परसराम कहरा, भारती यादव और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689