जिला शक्ति कांग्रेस के नेतृत्व में सत्याग्रह पैदल मार्च; राहुल गांधी पर FIR के विरोध में उतरी कांग्रेस

 


सक्ती- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा सोमवार को केंद्र सरकार और भाजपा की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज दुर्भावनापूर्ण FIR के विरोध में तथा उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने रेस्ट हाउस सक्ती से कचहरी चौक तक एक विशाल सत्याग्रह पैदल मार्च निकाला।

सत्याग्रह मार्च की शुरुआत शाम 4:30 बजे रेस्ट हाउस सक्ती से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए कचहरी चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार व भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कचहरी चौक पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राजनीतिक द्वेष के तहत विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। राहुल गांधी द्वारा जनता के हित में उठाए जा रहे मुद्दों से घबराकर उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण तरीके से मामला दर्ज कराया गया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही नेताओं ने उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी और अराजकता पर भी निशाना साधते हुए उनके खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की।

।इस अवसर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गभेल, महामंत्री कुसुम यादव, पिंटू ठाकुर , ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोपाल भारद्वाज , मंडल अध्यक्ष गण लाला सोनी , रामसजीवन देवांगन, महिला कांग्रेस गीता देवांगन, विजया जायसवाल, जिला कांग्रेस सचिव चन्द्रकुमार सोनी, राकेश गबेल , जीवेन्द्र राठौर, सन्नी यादव, राजेन्द्र यादव , लालबहादुर, राशिद खान , नारायण गबेल , भुरू अमीर अग्रवाल,नंदा नायक,अकीब खान, उत्तम साहू खालिद खान पिंटू शर्मा, उत्तम शर्मा,रौहान खान ,उदय यादव एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689