नव नियुक्त जिला कलेक्टर जय श्रीजैन को देवरमाल सरपंच ने दी बधाई, गुलदस्ता भेंट कर किया स्वागत

 


सक्ती- नव पदस्थ जिला कलेक्टर से देवरमाल के सरपंच योगेंद्र कुमार साहू ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर महोदय को पुष्पगुच्छ (गुलदस्ता) भेंट कर उनका जिले में आत्मीय स्वागत किया और नए कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान सरपंच योगेंद्र कुमार साहू ने ग्राम पंचायत देवरमाल के विकास, जनसमस्याओं और स्थानीय आवश्यकताओं पर भी संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए कलेक्टर के कुशल नेतृत्व में सक्ति जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा।

कलेक्टर महोदय ने भी शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए जिले के सर्वांगीण विकास और जनहित के कार्यों में पंचायतों की सक्रिय भागीदारी की बात कही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689