स्मार्ट मीटर के विरोध में सक्ति जिला कांग्रेस कमेटी मुखर, मासिक बैठक में सरकार के खिलाफ बनाई रणनीति





सक्ती:जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति की कार्यकारिणी की मासिक बैठक विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) शक्ति में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्र में तेजी से लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और उससे उत्पन्न हो रही जन-समस्याओं का मुद्दा छाया रहा। बैठक के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के कारण बढ़ रहे बिजली बिलों को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ तीव्र आक्रोश व्यक्त किया।

घर घर जाकर बुथ स्तर के कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर हटाने के लिए फॉर्म भरवाने उपभोक्ताओं के घर जाएगे यह निर्णय लिया गया है।

उपभोक्ताओं पर पड़ रहा अत्यधिक आर्थिक बोझ: रश्मि गबेल 

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि गबेल ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापक रणनीति बनाई जा रही है। जब से घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, तब से आम उपभोक्ताओं को अत्यधिक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ रहा है। जिस उपभोक्ता का बिल पहले ₹200 आता था, आज वही बिल बढ़कर ₹1500 से ₹1600 तक पहुंच गया है। इससे आम जनता और गरीब उपभोक्ता त्रस्त हैं। उन्होंने मांग की कि स्मार्ट मीटर को तत्काल प्रभाव से हटाकर पुराने मीटर बहाल किए जाएं।

​नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर ने भी मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि जब से स्मार्ट मीटर लगे हैं, उपभोक्ता अत्यधिक और मनमाना बिजली बिल भरने पर मजबूर हैं। सरकार जनता की जेब पर सीधा डाका डाल रही है।

भाजपा 'फूट डालो और शासन करो' की नीति पर चल रही: बलराम प्रसाद पांडे

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बलराम  प्रसाद पांडे ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है, जनता को रोज नए मुद्दों में उलझाकर रखा जा रहा है। एक समस्या का समाधान होता नहीं कि दूसरा मुद्दा सामने लाकर खड़ा कर दिया जाता है। भाजपा अंग्रेजों की 'फूट डालो और शासन करो' की नीति पर चलकर नागरिकों को बांटने का काम कर रही है।

 पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में नारायण गबेल ,संतोष सोनी लाला (पार्षद), पीयूष राय (अधिवक्ता), राइस किंग खुंटे, सादेश्वर गबेल, सम्स तमरेज खान, जिवेन्द्र राठौर, अशोक जायसवाल, केशव राठौर, कुसुम लता यादव, जागेश्वर सिदार, छोटू भारद्वाज, सुभान खान, लखन चंद्रा, सम्में लाल जायसवाल, मधु सूदन साहू, पूर्णिमा चन्द्रप्रकाश खुंटे, गीता देवांगन, चंद्र कुमार सोनी (सरपंच), सफ़ीक खान( जनपद सदस्य), बोधसाय चंद्रा, राम प्यारे सिदार, टीकाराम खुंटे, सुनील पटेल, भानू प्रताप खुंटे, रविंद्र राठौर, संतोष यादव, रोहित यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689