*मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए टीकाराम सारथी*



सक्ति : देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित एमबीआर म्यूजिक एन्ड आर्ट यूनिवर्सिटी ब्रांच के सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शोध, शिक्षा, लोककला, पर्यावरण और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शोधार्थियों को पीएचडी समतुल्य मानद डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई। यह सम्मान हरियाणा स्थित एमबीआर म्यूजिक एन्ड आर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में डॉ.सी.पी.यादव, चेयरमैन मैजिक बुक रिकॉर्ड, डॉ.राजेन्द्र सैनी, सहायक आयुक्त, सेंट जान्स एम्बुलेंस इंडिया एवं विश्व स्तरीय मास्टर ट्रेनर न्यूयार्क रेडक्रास, लेफ्टिनेंट कर्नल गणेश बाबू, लीडरशिप ट्रेनर, काउंसलर, लाइफ स्किल फैसिलिटेटर, डॉ.सुनील कुमार चौहान, चीफ वार्डन डिफेंस, गुरुग्राम सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर सक्ति जिले के डभरा विकासखंड अंतर्गत किरारी निवासी श्री टीकाराम सारथी को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। अतिथियों ने सभी सम्मानित शोधार्थियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉ.टीकाराम सारथी की धर्मपत्नी श्रीमती सीता सारथी एवं उनके परिवारिक सदस्य उपस्थित रहे। डॉ.टीकाराम सारथी के इस उपलब्धि पर प्रो.बी.के.पटेल, डॉ.शिवदयाल पटेल, डॉ.प्यारे लाल आदिले, प्रो.अजय कुमार पटेल सहित परिवार के सदस्यों, इष्ट मित्रों, शाला परिवार एवं गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689