जेठा एवँ अचानकपुर में बनेगा महतारी सदन --गिरधर जायसवाल

 


सकती - छत्तीसगढ़ शासन पंचायत संचालनलय रायपुर द्वारा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण महन्त के अनुशंषा पर जिला सकती में तीन ग्राम पंचायतों में शासन की महत्वाकांक्षी योजना महतारी सदन का निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई हैं जिसमे दो महतारी सदन विधानसभा क्षेत्र सकती के विकास खंड सकती के ग्राम पंचायत जेठा एवँ ग्राम पंचायत अचानकपुर एवँ मालखरौदा विकास खंड के ग्राम पंचायत सींघरा में निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई हैं इस संबंध में जिला कलेक्टर कार्यालय के विधायक प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने बताया कि प्रत्येक भवन के लिए तीस हजार रुपए की राशि पंचायत विभाग द्वारा किया गया हैं एवँ निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत होंगे ग्राम पंचायत जेठा के पूर्व सरपंच गणेश राम चन्द्रा एवँ वर्तमान सरपँच प्रतिनिधि ने कहा कि जिला मुख्यालय के पास होने के कारण महिलाओं के विभिन्न आयोजनों के लिये महतारी सदन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी महतारी सदन निर्माण हो जाने पर ग्राम पंचायत विकास खण्ड एवं जिले में महिलाओं के लिये एक स्थान उपलब्ध हो सकेगा गणेश राम चंद्रा ने नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त एवँ छत्तीसगढ़ शासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689