अमरनाथ सोनी के 'नरेंद्र मोदी विचार मंच' के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर रामनरेश यादव ने दी बधाई, शाल व गुलदस्ता सौंपकर किया स्वागत

 


सक्ती/चांपा–नरेंद्र मोदी विचार मंच के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी को बधाई देने और उनका आत्मीय स्वागत करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में मंच के प्रदेश सचिव रामनरेश यादव रविवार, 19 जुलाई को विशेष रूप से अमरनाथ सोनी के चांपा स्थित निवास पहुंचे।

इस गरिमामय मुलाकात के दौरान प्रदेश सचिव रामनरेश यादव ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का शाल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने अमरनाथ सोनी को इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

जन-जन तक पहुंचेंगी मोदी सरकार की उपलब्धियां

मुलाकात के दौरान संगठन के विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा हुई। प्रदेश सचिव रामनरेश यादव ने कहा कि अमरनाथ सोनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन को पूरे देश में एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस मंच के माध्यम से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और ऐतिहासिक उपलब्धियों को देश के कोने-कोने में, जन-जन तक पहुंचाने का कार्य और अधिक गति से किया जाएगा।

इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरनाथ सोनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे और मंच के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे। स्वागत के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689