सक्ती। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी, सक्रिय एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न मंडलों के लिए मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारियों की घोषणा की गई है। यह नियुक्ति जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल के नेतृत्व में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफल संचालन को ध्यान में रखते हुए की गई है।
जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर सिंह गबेल ने सभी नवनियुक्त मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारियों को नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। संगठन की मजबूती बूथ स्तर से प्रारंभ होती है और मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करेंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पूर्ण समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के साथ संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
घोषित सूची के अनुसार सक्ती नगर मंडल के प्रभारी श्री पीताम्बर पटेल एवं सहप्रभारी श्री ओमप्रकाश देवांगन, सक्ती ग्रामीण मंडल के प्रभारी श्री प्रमोद गबेल एवं सहप्रभारी श्री परदेशी खुंटे, बाराद्वार मंडल के प्रभारी श्री कीर्तन चन्द्रा एवं सहप्रभारी श्री सुरेश साहू, सारागांव मंडल के प्रभारी श्री सचिन सिंह एवं सहप्रभारी श्री प्यारे लाल जांगड़े, सिवनी मंडल के प्रभारी श्री लोकेश साहू एवं सहप्रभारी श्री परमानंद पटेल, अड़भार मंडल के प्रभारी श्री सोनसाय देवांगन एवं सहप्रभारी श्री धनंजय नामदेव, मालखरौदा मंडल की प्रभारी सुश्री सुशीला सिन्हा एवं सहप्रभारी श्री बबलू मैत्री, डभरा मंडल के प्रभारी श्री प्रेम पटेल एवं सहप्रभारी श्री देवकुमार साहू, कोटमी मंडल के प्रभारी श्री भुषण चन्द्रा एवं सहप्रभारी श्री नीलकंठ सोनी, चन्द्रपुर मंडल के प्रभारी श्री सम्पूर्णानंद मिश्रा एवं सहप्रभारी श्री देवलाल कश्यप, छपोरा मंडल के प्रभारी श्री राजेन्द्र चौधरी एवं सहप्रभारी श्री लाल अहिवरन गबेल, हसौद मंडल के प्रभारी श्री रंजीत अजनल्ले एवं सहप्रभारी श्री दीपक साहू, बम्हनीडीह मंडल के प्रभारी श्री भुवनभास्कर यादव एवं सहप्रभारी श्री कृष्णकुमार देवांगन, जैजैपुर मंडल के प्रभारी श्री नेतराम चन्द्रा एवं सहप्रभारी श्री चन्द्रकुमार चन्द्रा तथा भोथिया मंडल के प्रभारी श्री तारकेश्वर गबेल एवं सहप्रभारी श्री भोजराम साहू को नियुक्त किया गया है।
जिला अध्यक्ष श्री गबेल ने कहा कि सभी मंडल प्रभारी एवं सहप्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ समितियों के सुदृढ़ीकरण, सक्रिय सदस्यता अभियान, संगठन विस्तार, कार्यकर्ता समन्वय, प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा पार्टी के सेवा और जनसंपर्क अभियानों को गति प्रदान करेंगे। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य प्रत्येक बूथ को सशक्त एवं सक्रिय बनाना है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनजागरण अभियानों एवं चुनावी तैयारियों में सक्रिय योगदान देंगे।
जिला भाजपा ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी नवदायित्वधारी संगठन की रीति-नीति एवं विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हुए मंडल स्तर पर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे तथा संगठन को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेंगे।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्री धनंजय नामदेव द्वारा प्रदान की गई।


0 टिप्पणियाँ