राम मंदिर चंदा चोरी का मामला: में जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी आशीष सिंह ठाकुर ने शक्ति के स्थानिय रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता ली

 


सक्ति (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे और चढ़ावे में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का गंभीर आरोप लगाया है। 16 जुलाई 2026 को शक्ति रेस्ट हाउस में जिला प्रभारी कांग्रेस आशीष सिंह ठाकुर ने जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण को करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ विश्वासघात करार दिया है

पार्टी ने ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे और शीर्ष नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए कई गंभीर आरोप लगाए हैं:

प्रशासनिक असफलता: ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे को एक बड़े घोटाले का संकेत माना जा रहा है।

वित्तीय अनियमितताएं: 22 जनवरी 2024 की प्राण-प्रतिष्ठा पर लगभग 113 करोड़ और 25 नवंबर 2025 के ध्वजारोहण कार्यक्रम पर 10.12 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिसकी पारदर्शिता पर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि केवल छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जबकि शीर्ष पदाधिकारी अपनी जवाबदेही से बच रहे हैं।

कांग्रेस की पांच प्रमुख मांगें:

प्रधानमंत्री का स्पष्टीकरण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ट्रस्ट के गठन और प्रशासनिक निगरानी में उनकी भूमिका पर चुप्पी तोड़ने की मांग की गई है।

तत्काल गिरफ्तारी: चंपत राय, अनिल मिश्रा और घोटाले में शामिल अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच: इस कथित लूट की निष्पक्ष जांच सर्वोच्च न्यायालय की देखरेख में कराई जाए।

ट्रस्ट का पुनर्गठन: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भंग कर उसमें प्रतिष्ठित नागरिकों और प्रशासनिक विशेषज्ञों को शामिल किया जाए।

फॉरेन्सिक ऑडिट: मंदिर के लिए प्राप्त समस्त चंदे, चढ़ावे, भूमि खरीद और आयोजनों का स्वतंत्र फॉरेन्सिक ऑडिट कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।

कांग्रेस का कहना है कि भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था हैं और उनके नाम पर जुटाया गया धन किसी भी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि देश की धरोहर है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्टी ने इसे कानून के दायरे में लाकर दोषियों को बेनकाब करने की मांग की है। वह ही प्रभारी आशीष सिंह ठाकुर ने कहा की। अगर इन दोषियों के ऊपर कार्रवाई नहीं होगी  तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होगी इस प्रेस वार्ता के अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल, कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर जी, दिगंबर चौबे पूर्व नगर अध्यक्ष शक्ति गिरधर जायसवाल, नारायण गबेल,सादेश्वर गबेल,संतोष सोनी लाला, पिंटू ठाकुर, घनश्याम देवांगन, राकेश रोशन महंत अधिवक्ता, बंसी खांडे  जनपद उपाध्यक्ष, सम्स तमरेज खान नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष, कालू रघुनाथ, राम मोहन प्यारे ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष, रथराम पटेल अधिवक्ता, जागेश्वर सिदार ,गोपाल भारद्वाज, श्याम केंवट, राशिद खान, पवन साहू, काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689