सक्ती। समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहने वाली संस्था 'लीनेस क्लब सक्ती' ने भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा के दौरान भक्तों की सेवा में अपना योगदान दिया। क्लब की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो के नेतृत्व में सदस्यों ने रथयात्रा मार्ग पर पहुंचकर भक्तों के लिए चाय, पानी और बिस्कुट के अल्पाहार की व्यवस्था की।
इस धार्मिक आयोजन में महाप्रभु जगन्नाथ जी, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा जी के रथों के साथ भक्तों का उत्साह देखते ही बनता था। लीनेस क्लब की सदस्यों ने रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को अल्पाहार वितरित किया और स्वयं भी भगवान की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पुनीत कार्य में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ. शालू पाहवा, अनीता सिंह, विजया जायसवाल, सचिव निकहत करीम मलिक, अनीता राठौर, ललिता साहू, गोपी जायसवाल, चेयरपर्सन मीरा देवांगन, अल्का कंवर, नीलम जायसवाल, पूनम साहू, पुष्पा जायसवाल, कुशल जायसवाल, शोभा सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ