कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: शक्ति के हृदय स्थल अग्रसेन चौक में फूंका गया प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का पुतला

 


सक्ती -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर कांग्रेस पार्टी के पूर्व कोषाध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल जी की गिरफ्तारी के विरोध में एक विशाल प्रदर्शन किया गया।

यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री राकेश राठौर के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसके तहत सक्ती नगर के हृदय स्थल अग्रसेन चौक पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।

प्रमुख नेताओं के बयान

श्रीमती रश्मि गबेल (जिला कांग्रेस अध्यक्ष):

"भाजपा सरकार राजनीतिक लाभ उठाने के लिए जब चाहे तब केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विरोधी नेताओं को निशाना बना रही है। पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल जी की गिरफ्तारी पूरी तरह से अलोकतांत्रिक और दुर्भावनापूर्ण है। हम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।"

श्री राकेश राठौर (नगर कांग्रेस अध्यक्ष):

"भाजपा अब पूरी तरह से द्वेषपूर्ण और दमनकारी राजनीति पर उतर आई है, जिसे कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। रामगोपाल अग्रवाल जी की गिरफ्तारी भाजपा की हताशा को दर्शाती है इस अवसर पर राकेश रोशन अधिवक्ता, पिंटू ठाकुर, मनोज जायसवाल, अमित राठौर, जिवेन्द्र राठौर, घनश्याम देवांगन, सम्सतमरेज खान नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष शक्ति, बंसी खांडे, संतोष सोनी लाला पार्षद, प्रेम प्रधान पार्षद , भुरू अग्रवाल, सफीक खान, प्यारेलाल पटेल अधिवक्ता, देवलहरे, सत्य प्रकाश महंत, मनोज जायसवाल, अलका जायसवाल, मेनका जायसवाल महिला कांग्रेस अध्यक्ष, अमित राठौर, राम मोहन प्यारे ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष, प्यारेलाल पटेल, विशाल सरपंच, कालू रघुनाथ, साजिद खान, चंद्र कुमार सोनी, अनिल देवांगन, रविंद्र राठौर, राशिद खान, इस अवसर पर काफी संख्या में जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689