सक्ती नगर पालिका में होगा नामांकित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

 


सक्ती। नगर पालिका परिषद सक्ती के सभागार में  14 जुलाई को नामांकित पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रहलाद पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह समारोह शाम 4:00 बजे नगर पालिका परिषद परिसर में आयोजित होगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नामांकित पार्षद दीपक गुप्ता, सुमित शर्मा, दादू केवट, सुषमा केसर एवं सुशीला गबेल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने शपथ ग्रहण समारोह की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। समारोह में जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689