*समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 280641.60 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी*



      सक्ती, 09 जनवरी 2026// प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान जारी है। जिसके तहत समर्थन मूल्य पर जिले में अब तक 280641.60 मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया है। जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी के लिए 126 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान खरीदी केन्द्र अकलसरा में 2318.24 मेट्रिक टन, अड़भार में 2369.52 मेट्रिक टन, ढीमानी में 828.6 मेट्रिक टन, बुंदेली में 1388.04 मेट्रिक टन, बंदोरा में 1259.88 मेट्रिक टन, अमलडीहा में 4293.36 मेट्रिक टन, असौंदा में 1263.72 मेट्रिक टन, नन्दौर खुर्द में 1836.88 मेट्रिक टन सहित अन्य धान उपार्जन केंद्रों में धान उपार्जन किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689