राष्ट्रीय भावना की रक्षा करना हमारा मौलिक दायित्व है: डॉ. पाहवा




सक्ती :- स्थानीय जे.एल.एन.डिग्री कालेज सक्ती में गणतन्त्र दिवस सम्पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण प्रातः 07:30 बजे प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा के कर कमलों द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। प्राचार्य डॉ. शालू पाहवा ने गणतन्त्र दिवस की शुभकामनायें प्रेषित करते हुये कहा कि देश का संविधान उस देश की औपचारिकता पर आधारित होती हैं, भारत का संविधान कठोर लिखित संविधान है क्योंकि विभिन्न देशो के संविधान से मूल बात लिया गया है। जैसा कि अमेरिका से मौलिक अधिकार, ब्रिटेन से संसदीय प्रणाली, आयरलैंड से नीति निर्देशक तत्त्व आदि देशो से लिया गया है, आज देश तकनीकी क्षेत्र में भी विकास कर रहा है। सर्वप्रथम इसरो की स्थापना 1967 में हुई उस समय भारत के पास बहुत ही कम मिसाइलें थी जो आज लगभग 104 मिसाईले है। इसरो के वर्तमान अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा है कि भारत अब चांद पर भेजने की तैयारी कर रही हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था आज 5वी. बड़ी अर्थव्यवस्था पर कायम है। 2047 तक 1 वें स्थान पर लाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत अनेकता में एकता अखंडता हो तब की स्थिति पर बहुत ही जल्दी विकसित राष्ट्र की श्रेणी पर आ सकती है। भारत देश शांति प्रिय देश है। देश को मजबूत बनाने के लिए युवाओं का योगदान महत्वपूर्ण हैं वीर शहीदो को याद किया गया। और उन्हे नमन किये और छात्र/छात्राओं को 76 वी वर्षगाठ की बधाई एवं शुभकामनाए दी। जेठा प्रागंण में आयोजित जिला स्तरीय परेड में जे.एल.एन. डिग्री कालेज सक्ती के एन.सी.सी. कैडेट बालक वर्ग को प्रथम तथा बालिका वर्ग को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। जिसका श्रेय महाविद्यालय में कार्यरत एन.सी.सी. अधिकारी प्रो. अजित जॉन को दिया जा रहा है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी तथा छात्र/छात्राए उत्साह के साथ उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे.के. फिश सप्लायर

संपर्क करें: 9300979995

अभी कॉल करें!
Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689