*भाजपा सक्ती नगर मंडल ने सौंपी नगर पालिका के लिए अध्यक्ष पार्षद प्रत्याशियों के आवेदन की सूची*


नगर पालिका चुनावों को अब कुछ ही दिन शेष हैं ऐसे में भाजपा ने अपनी तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है,,, विगत दिनों संपन्न भाजपा नगर मंडल की बैठक में पार्टी ने सभी वार्डो से पार्षद पद के लिए एवं नगर पालिका अध्यक्ष हेतु इच्छुक कार्यकर्ताओं से आवेदन मंगवाए थे,,, पार्टी की इस बैठक में भाजपा से अध्यक्ष प्रत्याशी बनने के लिए बड़े पैमाने पर अपनी इच्छाशक्ति दिखाते हुए कार्यकर्ताओं ने नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल को अपने आवेदन सौंपे,, इसी तरह सभी 18 वार्डो से पार्षद पद हेतु भाजपा का प्रत्याशी बनने कार्यकर्ताओं के उत्साह नजर आया । 


नगर मंडल महामंत्री अमन डालमिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सक्ती नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ने 15 कार्यकर्ताओं ने अपना आवेदन सौंपा है,, जिनमें अजय खेतान,,, संजय रामचंद्र,, मांगेराम अग्रवाल,, अनूप अग्रवाल,, दीपक गुप्ता,, प्रमेंद्र सिंह ठाकुर,, चिराग अग्रवाल लल्ली,, अमन डालमिया,, धनंजय नामदेव,, नागर अग्रवाल,,गोविंद देवांगन,, चितरंजय पटेल,, चेतन साहू,, विकास अग्रवाल (दुल्हन), सुरेश कृपलानी,,दिलीप सराफ के नाम शामिल है,, साथ ही सैकड़ों की संख्या में पार्षद प्रत्याशी हेतु आवेदन मंडल द्वारा जारी समय सीमा में प्राप्त हुए हैं ।।


उक्त आवेदनों का संकलन कर आज भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल द्वारा महामंत्री अमन डालमिया, महामंत्री गोविंद देवांगन के साथ आगे की प्रक्रिया हेतु जिला भाजपा अध्यक्ष टिकेश्वर गबेल को सौंप दिया गया है,,l

वहीं आवेदन देने वाले समस्त कार्यकर्ताओं को नगर मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने अग्रिम बधाई प्रेषित करते हुए पार्टी द्वारा चुने गए प्रत्याशियों को सामूहिक एकजुटता से चुनाव जितवाकर भाजपा का अध्यक्ष सहित समस्त 18 वार्डो में पार्षद सक्ती नगर पालिका में बनवाने की बात कही है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689