*कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित*




           सक्ती, 01 दिसम्बर 2025// कृषि स्थायी समिति की जिला स्तरीय बैठक 28 नवंबर 2025 को जिला पंचायत सक्ती के सभाकक्ष में सभापति श्रीमती विद्या सिदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान कृषि, मत्स्य, पशधनु जल संसाधन, उद्यान, कृषि उपज मंडी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या., भूमि संरक्षण, मार्कफेड विभाग एवं अन्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुये । उप संचालक कृषि श्री तरूण कुमार प्रधान के द्वारा विभागीय योजना में रबी में आयोजित होने वाले फसल प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। इसी प्रकार उद्यान, कृषि उपज मण्डी सक्ती, आमनदुला एवं जैजैपुर जल संसाधन विभाग मिनी माता संभाग क्रमांक 5 बीज निगम, विद्युत विभाग, पशुधन विभाग, भूमि संरक्षण ने अपनी अपनी विभाग के द्वारा जानकारी प्रस्तुत किया गया। इसी अनुक्रम में सभापति श्रीमती विद्या सिदार द्वारा धान खरीदी में किसी प्रकार की किसानों को समस्या न हो एवं सिंचाई विभाग को रबी फसल हेतु पर्याप्त जल उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये।बैठक में सभी सम्बंधी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689