*दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल*



 नाम आरोपी- शिवकुमार कुर्रे पिता से. आनंद राम कुर्रे उम्र 25 साल ग्राम अमेरा डीह थाना मालखरौदा, जिला सक्ती।

 मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थिया दिनांक 21.03.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी पति बाहर काम करता है, पीड़िता घर में अकेली रहती थी, पीड़िता को विगत एक माह पहले से शारीरिक संबंध बनाने के लिए बोलता था की दिनांक 17.11.2025 के रात्रि पीड़िता के घर आकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है पीड़िता की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से फरार हो गया था। प्रकरण महिला संबंधी अपराध का एवं गंभीर प्रकृति का होने से *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से)* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकजपटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ति, श्री डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया जिसके परिपालन में आरोपी शिवकुमार कुर्रे जो घर आया हुआ था को उसके घर जाकर घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 04.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में स.उ.नि. आदित्य सिंह , आरक्षक सेतराम पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689