सूरज महंत के जन्मदिन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महबूब खान ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की जताई कामना

 


सक्ती- छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना महंत के सुपुत्र सूरज महंत के जन्मदिन के अवसर पर कोरबा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सक्ती के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महबूब खान (महबूब भाई जान) ने विशेष रूप से उपस्थित होकर सूरज महंत को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान महबूब खान ने सूरज महंत को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्स्ना महंत के मार्गदर्शन में सूरज महंत निरंतर जनसेवा और सामाजिक कार्यों में अपना सकारात्मक योगदान दे रहे हैं।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने सूरज महंत को शुभकामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689