चेयरपर्सन लीनेस राम कुंवर साहू की अगुवाई में लीनेस क्लब स्वर्णिम ने की गौ सेवा, घायल गायों के इलाज हेतु दी सहयोग राशि

 


सक्ती–ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सीजी-1 स्वर्णिम (सक्ती क्लब) द्वारा चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो के नेतृत्व में हनुमान मंदिर के सामने स्थित गौशाला में 'गौ सेवा' प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चेयरपर्सन लीनेस राम कुंवर साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने घायल व बीमार गायों को गुड़-चना खिलाया तथा उनके बेहतर इलाज व देखभाल के लिए गौशाला प्रबंधन को सहयोग राशि सौंपी।

इस अवसर पर लीनेस राम कुंवर साहू ने कहा कि गौमाता हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न अंग हैं, इसलिए उनकी रक्षा और सेवा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। वहीं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. शालू पाहवा ने संबोधित करते हुए कहा कि जीव सेवा केवल धार्मिक कर्मकांड तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवीय संवेदनाओं को जागृत करने वाला कार्य है। ऐसे सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और हमें अपने कर्तव्यों की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने गौसेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस सेवा कार्य में क्लब की सचिव निकहत करीम मलिक, कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे, लीनेस लता नायक, अनीता सिंह, विजया जायसवाल, अल्का कंवर, निधी सिंह, अनीता राठौर, रीता राज सहित क्लब की अन्य सदस्याएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689