डॉ महन्त की अनुशंसा पर सक्ती, बम्हनीडह बलौदा, ब्लाक के ग्राम पंचायत में 1करोड़ 5 लाख के सीसी रोड की स्वीकृति -गिरधर ने दी जानकारी जायसवाल

 


सक्ती -- नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त विधायक विधानसभा क्षेत्र सक्ती के अनुशंषा से विधानसभा क्षेत्र सक्ती विकास खण्ड सक्ती में वितीय वर्ष 2026-27 में अधोसंरचना विकास एवँ पर्यावरण उपकर निधि से राजस्व एवँ आपदा प्रबंधन विभाग छत्तीसगढ़ से विभिन्न ग्रामो में सीसी रोड की स्वीकृति प्रदान की हैं  नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त के विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में दौरे प्रवास के दौरान पोलिंग बूथ मण्डल कमेटी पंचायत प्रतिनिधियों कॉग्रेसजनो  ग्रामीणों के मांग पर उक्त कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई हैं उक्त सम्बंध में जिला कलेक्टर कार्यालय के प्रतिनिधि गिरधर जायसवाल ने बताया कि डॉ चरण दास महन्त के अनुसंशा पर विकास खण्ड सक्ती के ग्राम जाजंग सकरेली बा ,सेंदरी धनपुर किरारी सपनाइपाली डड़ई बोरदा कुरदा सोनगुड़ा सकरेली खुर्द पुटकेला पतेरापाली खुर्द सोंठी एवँ हरेठी ग्राम पंचायत एवं बम्हनीडह ब्लॉक ग्राम हथनेवरा, सोठी  , परसा पाली एवं विकासखंड बलौदा के उच्च भट्टी , के विभिन्न स्थानों पर प्रत्येक कार्य हेतु पाँच लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय सक्ती को नवा रायपुर से विभाग से स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ है 10 सितंबर तक पृथक पृथक प्राक्कलन बनाकर भेजने के निर्देश दिए गए है गिरधर जायसवाल ने बताया कि उक्त कार्य के स्वीकृति के लिए जनप्रतिनिधियों पंचायत प्रतिनिधिय कॉग्रेसजन ग्राम पंचायत  बूथ स्तर के कॉग्रेसजनो मण्डल एवँ पंचायत कमेटियों ने डॉ चरण दास महन्त के प्रति आभार व्यक्त किया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689