लीनेस क्लब सक्ती: माइक्रो चेयरपर्सन प्रिया दुबे ने स्कूली बच्चों को बांटी अध्ययन सामग्री, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं



सक्ती: ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सीजी-1, सक्ती क्लब की ओर से रगजा स्थित प्राथमिक शाला में बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई। क्लब की चार्टर्ड अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डिस्ट्रिक्ट माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दुबे उपस्थित रहीं।

​कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शाला के बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल और रबर बांटे। साथ ही बच्चों का चॉकलेट से मुंह मीठा कराकर उन्हें मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

​माइक्रो चेयरपर्सन प्रिया दुबे ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यार्थी लगन से पढ़ाई कर अपने स्कूल, माता-पिता और समाज का नाम रोशन करें। शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

​डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. शालू पाहवा ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब एक बालक शिक्षित होता है, तो केवल एक परिवार आगे बढ़ता है। वहीं, जब एक बालिका शिक्षित होती है, तो वह दो परिवारों के साथ-साथ पूरे समाज और देश के विकास में अपनी मजबूत भागीदारी निभाती है।

​इस सेवा कार्य के अवसर पर लीनेस अनीता सिंह, लीनेस विजया जायसवाल, लीनेस निधी सिंह, लीनेस रीता राज, चेयरपर्सन लीनेस मीरा देवांगन सहित क्लब की अन्य सदस्याएं और शाला परिवार उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689