*भाजपा का जिला स्तरीय आत्म निर्भर भारत एवं जीएसटी सुधार पर कार्यशाला सम्पन्न*

 



सक्ती- भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती एवम् आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवम नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय सक्ती में किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता विधानसभा के पूर्व नेताप्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी एवं प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे जी विशिष्ठ अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े,प्रदेश मंत्री विद्या सिदार, पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू,जिलापंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा,सहित जिला पदाधिकारीगण मंचस्थ रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंग ठाकुर जी ने किया 

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम पं.दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया जिला स्तरीय संगोष्ठी व आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला मे भाजपा के प्रदेश ,जिला एवं मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर संगोष्ठी के मुख्य अतिथि वक्ता विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी ने कहा कि आज 25 सितम्बर को हमारे जनसंघ के संस्थापक एवं एकात्म मानववाद , अंत्योदय के प्रणेता दीनदयाल'जी उपाध्याय का जन्मदिन है हम सभी उनको सादर नमन करते है 

नारायण चंदेल जी ने कहा कि सुविधाओं में पलकर कोई भी सफलता पा सकता है; पर अभावों के बीच रहकर शिखरों को छूना बहुत कठिन है। 25 सितम्बर 1916 को हुआ 

दीनदयाल जी के पिता श्री भगवती प्रसाद ग्राम नगला चन्द्रभान, जिला मथुरा, उत्तर प्रदेश के निवासी थे। तीन वर्ष की अवस्था में ही उनके पिताजी का तथा आठ वर्ष की अवस्था में माताजी का देहान्त हो गया। अतः दीनदयाल का पालन पोषण रेलवे में कार्यरत उनके मामा ने किया। ये सदा प्रथम श्रेणी में ही उत्तीर्ण होते थे। कक्षा आठ में उन्होंने अलवर बोर्ड, मैट्रिक में अजमेर बोर्ड तथा इण्टर में पिलानी में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए थे।

14 वर्ष की आयु में इनके छोटे भाई शिवदयाल का देहान्त हो गया। 1939 में उन्होंने सनातन धर्म कालेज, कानपुर से प्रथम श्रेणी में बी.ए. पास किया। यहीं उनका सम्पर्क संघ के उत्तर प्रदेश के प्रचारक श्री भाऊराव देवरस से हुआ। इसके बाद वे संघ की ओर खिंचते चले गये। एम.ए. करने के लिए वे आगरा आये; पर घरेलू परिस्थितियों के कारण एम.ए. पूरा नहीं कर पाए प्रयाग से इन्होंने एल.टी की परीक्षा भी उत्तीर्ण की। संघ के तृतीय वर्ष की बौद्धिक परीक्षा में उन्हें पूरे देश में प्रथम स्थान मिला था अपनी मामी के आग्रह पर उन्होंने प्रशासनिक सेवा की परीक्षा दी। उसमें भी वे प्रथम रहे; पर तब तक वे नौकरी और गृहस्थी के बन्धन से मुक्त रहकर संघ को सर्वस्व समर्पण करने का मन बना चुके थे। इससे इनका पालन-पोषण करने वाले मामा जी को बहुत कष्ट हुआ। इस पर दीनदयाल जी ने उन्हें एक पत्र लिखकर क्षमा माँगी। वह पत्र ऐतिहासिक महत्त्व का है। 1942 से उनका प्रचारक जीवन गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर, उ.प्र.) से प्रारम्भ हुआ। 1947 में वे उत्तर प्रदेश के सह प्रान्त प्रचारक बनाये गये।

1951 में डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने नेहरू जी की मुस्लिम तुष्टीकरण की नीतियों के विरोध में केन्द्रीय मन्त्रि मण्डल छोड़ दिया। वे राष्ट्रीय विचारों वाले एक नये राजनीतिक दल का गठन करना चाहते थे। उन्होंने संघ के तत्कालीन सरसंघचालक श्री गोलवलकर गुरुजी से सम्पर्क किया। गुरुजी ने दीनदयाल जी को उनका सहयोग करने को कहा। इस प्रकार 'भारतीय जनसंघ' की स्थापना हुई। दीनदयाल जी प्रारम्भ में उसके संगठन मन्त्री और फिर महामन्त्री बनाये गये।


1953 के कश्मीर सत्याग्रह में डा. मुखर्जी की रहस्यपूर्ण परिस्थितियों में मृत्यु के बाद जनसंघ की पूरी जिम्मेदारी दीनदयाल जी पर आ गई वे एक कुशल संगठक, वक्ता, लेखक, पत्रकार और चिन्तक भी थे। लखनऊ में राष्ट्रधर्म प्रकाशन की स्थापना उन्होंने ही की थी। एकात्म मानववाद के नाम से उन्होंने नया आर्थिक एवं सामाजिक चिन्तन दिया, जो साम्यवाद और पूँजीवाद की विसंगतियों से ऊपर उठकर देश को सही दिशा दिखाने में सक्षम है।

उनके नेतृत्व में जनसंघ नित नए क्षेत्रों में पैर जमाने लगा। 1967 में कालीकट अधिवेशन में वे सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए गये। चारों ओर जनसंघ और दीनदयाल जी के नाम की धूम मच गई यह देखकर विरोधियों के दिल फटने लगे। 11 फरवरी 1968 को वे लखनऊ से पटना जा रहे थे, रास्ते में किसी ने उनकी हत्या कर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर लाश नीचे फेंक दी। इस प्रकार अत्यन्त रहस्यपूर्ण परिस्थिति में उनका निधन हो गया। *आत्म निर्भर भारत पर अतिथि वक्ता* प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे जी ने कहा कि मंत्री हर्षिता पांडे ने कहा की नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म के तहत अब देश में सिर्फ दो टैक्स स्लैब 5 प्रतिशत एवम 18 प्रतिशत रहेंगे।जिससे रोजमर्रा की वस्तुए या तो टैक्स फ्री होंगी या फिर सिर्फ 5 प्रतिशत के स्लैब में रहेंगी। आत्मनिर्भर भारत

संकल्प अभियान एवम नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म के माध्यम से सरकार विकास को बढ़ावा देने और लोगो के जीवन को आसान बनाने का काम कर रहीं है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तरह स्थानीय उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है जिससे देश की जरूरतों को पूरा किया जा सके और विकास को बढ़ाया जा सकें। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोपी सिंग ठाकुर ने स्वागत भाषण दिया कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मोहन कुमारी साहू,दीपक अग्रवाल ने किया एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने आभार व्यक्त किया 

कार्यक्रम में भूषण चंद्रा, उपाध्यक्ष नेतराम चंद्रा, रूपा सिंहदेव , अन्नपूर्णा राठौर,भुवन भास्कर यादव ,संजय रामचंद्र, रंजीत अजगले , सुशीला सिंहा,अरुण शर्मा,संपूर्णानंद मिश्रा,भवानी तिवारी ,जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, अभिषेक शर्मा, आशीष तिवारी,पहलवान दास महंत, जीवेंद्र गबेल, मनहरण चंद्रा,दिनेश बरेठ,नटवर गौड़,संजय अग्रवाल,सोनू जायसवाल ,घनश्याम भारद्वाज, सहित जिला पदाधिकारी, मंडलों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महामंत्रीगण जनप्रतिनिधि इस कार्यशाला में शामिल हुए 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे.के. फिश सप्लायर

संपर्क करें: 9300979995

अभी कॉल करें!
Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689