सक्ती । भारतीय जनता पार्टी सक्ती जिला कार्यालय में शनिवार को अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई। जहां सर्वप्रथम अहिल्याबाई की तैलचित्र के सामने दीप प्रज्वलित, पुष्प माला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अहिल्याबाई के जीवन की जानकारी मुहैया कराते हुए अपने राष्ट्र की विभूतियों का सम्मान करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि विषम परिस्थितियों में भी अहिल्याबाई ने देश और समाज के लिए जो काम किया उसे सदियों तक याद रखा जाएगा। कला, संस्कृति, शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया वह एक अविस्मरणीय है। रानी अहिल्याबाई के जीवन संघर्ष, नारी सशक्तिकरण और धार्मिक पुनर्जागरण में उनके योगदान को विस्तार से बताया ।
भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि हम सभी को उनके जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक महान नेत्री थीं, जिन्होंने समाज के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया। अहिल्याबाई होल्कर हम सभी के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। कठिनाइयों से कैसे हम विजय प्राप्त कर सकते हैं और जीवन में सफल हो सकते हैं, यह हम सभी को उनके जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए।
जिले के वरिष्ठ भाजपा के नेतागणों ने संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई शिवभक्त थीं और उन्होंने देश भर में मंदिरों और शिवालयों का पुनर्निर्माण कराया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके आदर्शों पर चलते हुए काशी विश्वनाथ, महाकाल, केदारनाथ जैसे धामों का जीर्णोद्धार कर रहे हैं। उन्हीं के सम्मान में इन मंदिरों में अहिल्याबाई की मूर्तियों की स्थापना भी की गई है। रानी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन भारतीय संस्कृति, धर्म और नारी सम्मान की मिसाल है। उन्होंने ढाई सौ से अधिक मंदिरों का पुनर्निर्माण कर सनातन धर्म की रक्षा की। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्षों तक देश पर शासन करने के बावजूद कांग्रेस ने ऐसे महापुरुषों के इतिहास को दबाने और छेड़छाड़ करने का काम किया। वहीं भाजपा ऐसे महापुरुषों को जनमानस तक पहुंचाने का काम करती है। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्षकार्यक्रम संयोजक कृष्णकांत चन्द्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा, राम अवतार अग्रवाल रंजन कुमार सिन्हा सांसद प्रतिनिधि शक्ति जिला अनुभव तिवारी सांसद प्रतिनिधि जांजगीर जिला चलेश्वर चंद्राकर अभिषेक शर्मा अनु राठौर प्रेम पटेल विनोद गेंदराम मनहर मनोज सिसोदिया गौतम दुबे अनीता सिंह सुशीला गवेल रीता पटेल गायत्री पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, जिले के समस्त मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। ,

0 टिप्पणियाँ