सक्ती–पवित्र सावन मास के अंतिम सोमवार को समीपस्थ ग्राम सकरेली कलां से शिव भक्तों का एक विशाल जत्था तुर्री धाम के लिए रवाना हुआ। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी जयकारों और डीजे की भक्तिमय धुनों के बीच पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।
कांवड़ यात्रा का औपचारिक शुभारंभ सक्ती पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा किया गया। एसपी श्री ठाकुर स्वयं यात्रा में शामिल हुए और गांव की सीमा तक पैदल चलकर कांवड़ियों का उत्साहवर्धन किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर अग्रवाल भी रहे शामिल और कांवड़ियों का किया उत्साहवर्धन।
यात्रा में भगवान शिव की विशाल प्रतिमा के साथ बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
भजन-कीर्तन और स्वागत व्यवस्था
यात्रा की पूर्व संध्या पर गांव में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। सोमवार तड़के चार बजे शांति चौक से कांवड़ियों का काफिला तुर्री धाम की ओर पैदल रवाना हुआ। ग्रामीणों द्वारा मार्ग में जगह-जगह खीर, पूड़ी और जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। यात्रा के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि पवन साहू ने भी शिवभक्तों का उत्साह बढ़ाया।
पैदल चलते हुए भक्तों का यह जत्था तुर्री धाम पहुंचा, जहां सभी श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर जगन्नाथ सिदार सरपंच,पवन साहू, रोशन पटेल पूर्व sdo कृषि विभाग, डमरूधर साहू पूर्व सरपंच सकरेली कलाँ , यशवंत साहू, भूरू अग्रवाल,रामानुज साहू, ,लल्ला पटेल, गनपत पटेल,मनी पटेल, संतोष केवट,सन दास महंत और काफ़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।


0 टिप्पणियाँ