दिव्यांगजनों के प्रति समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना जरूरी: मनीषा भारद्वाज
सक्ती। ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सीजी-1 सक्ती की ओर से सेवा कार्य की कड़ी में दिव्यांग सेवा का आयोजन किया गया। क्लब अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस मनीषा भारद्वाज ने अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक दिव्यांग बालक को पठन-पाठन सामग्री, स्कूल बैग और वस्त्र भेंट कर सहयोग प्रदान किया।
सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर जोर
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस मनीषा भारद्वाज ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सशक्त बनाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। बच्चों को शिक्षा के साधन उपलब्ध कराने से वे आत्मनिर्भर बनकर अपने भविष्य को संवार सकते हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव रखने का आह्वान किया।
क्लब सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति
सेवा कार्य के दौरान लीनेस क्लब की सदस्याओं ने बालक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उसे नियमित पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित सदस्य:
लीनेस विजया जायसवाल,लीनेस संगीता तिवारी,प्रभा जायसवाल,विनीता जायसवाल,कलेश्वरी साहू,गोपी जायसवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ