सकती --विधानसभा क्षेत्र सकती के नगरदा थाना के अंतर्गत ग्राम पुटेकेला के जवान दाऊ राम कंवर पिता बेदुराम कंवर के असामयिक निधन पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महन्त ने शोक व्यक्त किया है डॉ महन्त ने कहा कि देश की सेवा में समर्पित दाऊ राम निधन पर अपूर्णीय क्षति है विदित हो कि स्व दाऊ राम कंवर बी एस एफ का जवान था एवँ उसकी पदस्थापना त्रिपुरा में था तथा हृदयाघात से निधन हुआ पूरे राजकीय सम्मान के साथ गृह ग्राम पुटेकेला में अंतिम संस्कार किया गया

0 टिप्पणियाँ