देवांगन युवा संगठन ने 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर कचहरी चौक न्यायालय द्वार के पास शीतल पेयजल पिलाने की शुरुआत किया । जिसमें समाज के वरिष्ठजनों एवं संगठन के सदस्यों ने सर्वसम्मति से मजदूरों के हाथों से प्याऊ घर का शुभारंभ करवानें का निर्णय सराहनीय रहा। श्रमिक भाईयों में मनोहर बघेल,बड़ा शीतल, राम, मंगल बंजारे, राजेश सहिस, टिल्लू पटेल द्वारा प्याऊ घर का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित देवांगन समाज के वरिष्ठ बंन्धुओ ने कहा की गर्मियों में एक ओर जहां राहगिरों को पानी की बहुत समस्या का सामना करना पड़ता है, गर्मी के दिनों में प्यासे को पानी पिलाना पुण्य

का कार्य है, उक्त विचार देवांगन युवा संगठन शक्ति के द्वारा न्यायालय द्वार के पास प्याऊ घर का शुभारंभ कर न्यायालय में बाहर से आने वाले नागरिकों को पानी आसानी से मिल सकेगी!! देवांगन युवाओं के द्वारा मानव कल्याण के लिए कार्य करते आ रहे हैं और युवाओं को भी इस संगठन से जुड़ने की बात कही इस अवसर पर समाजसेवी के रूप में कार्य करने वाले देवांगन युवा संगठन के साथ देवांगन बंधु भारी संख्या में उपस्थित थे!!