शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान एवं प्रांतीय व प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में शक्ति जिला अंतर्गत दो-तीन एवं 4 मार्च 2026 को होली महापर्व के उपलक्ष में विशेष आयोजन किया गया कार्यक्रम के तहत आरएसएस महिला प्रमुख सरस्वती गबेल एवं दृष्टि बाधित विशेष विद्यालय के प्राचार्य जसवंत कुमार तथा गायत्री परिवार के प्रमुख विनय साहू एवं उनकी टीम उपस्थित रही इस कार्यक्रम में दृष्टिबाधित बच्चों के द्वारा भजन कीर्तन का गायन किया गया. होलिका दहन कार्यक्रम के पूर्व दृष्टिबाधित विद्यार्थियों द्वारा रैली निकाल कर सौहाद्रता पूर्ण होली खेलने का निवेदन किया गया जिसमें गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्यों का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा होलिका दहन के पावन पर्व पर वार्ड वासियों की भी उपस्थित रही होलिका दहन के पूर्व रंगमंच कार्यक्रम कभी आयोजन किया गया जिसमें बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई जिसमें फैंसी ड्रेस कंपटीशन, भक्त प्रहलाद एवं नरसिंह अवतार जैसे विभिन्न नाटकों की प्रस्तुति दी गई विभिन्न प्रस्तुतियों में प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य होली के पावन पर्व को पारिवारिक एवं हंसी-खुशी माहौल में मानना था अंत में भोजन प्रसाद का वितरण किया गया. संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन नेहा शक्ति राज गुप्ता के द्वारा किया गया. उक्त कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में श्रीमती विद्या साहू विष्णु जायसवाल चेतराम पटेल अनसूया पटेल झरना साहू का विशेष योगदान रहा. आगामी समय में भी ऐसे ही प्रेरणा पद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा.

0 टिप्पणियाँ