सभापति आयुष शर्मा ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन

 


सक्ति –भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गरीब किसान मज़दूर के हितैषी जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने बाराद्वार रेलवे स्टेशन के आसपास विभिन्न प्रकार की मांग करते हुए सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन बाराद्वार समीप ग्राम भागोडीह में रेल लाइन बीच गांव से होकर गुजर रही है जिसमें ग्राम भागोडीह के वासियों के लिए अंडर ब्रिज की नितांत आवश्यकता है क्योंकि रेल के उस पार में स्कूल और श्मशान भी है जिससे आने जाने में अत्यधिक परेशानी होती है बाराद्वार रेलवे स्टेशन में प्लेटफॉर्म एक एवं दो-तीन में जाने हेतु दिव्यांग जनों एवं वरिष्ठ जनों नागरिकों के लिए सुविधा दी जाए जिस पर लिफ्ट या एक्सिलरेटर का सुविधा विस्तार करने की मांग किया बाराद्वार के सभी प्लेटफार्म में कोच डिस्प्ले लगे एक वर्ष से ज्यादा हो गया है जिसे तत्काल चालू करने की बाराद्वार समपार में ओवर ब्रिज की मांग दशकों पुरानी है जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए बाराद्वार में टिकटों के आरक्षण का समय सुबह 8 से शाम 4 बजे तक है जिसे बढ़ा कर 10बजे तक किया जावे सभापति आयुष शर्मा की मांगों को समझते हुए डीआरएम ने मांगों पर बहुत जल्दी ही पूरा करने का आश्वासन दिया इस कार्यक्रम में विशेष रूप से ग्राम के सरपंच पूजा ओंकार यादव, तुलेश्वर सूर्यवंशी उप सरपंच, साहस चौहान ग्राम पंचायत दुरपा सरपंच, भारत यादव ग्राम पंचायत रिसदा सरपंच,

जोगी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर, नगर पंचायत बाराद्वार के सक्रिय पार्षद अजय ठाकुर,कुक्कू शर्मा सचिन शर्मा संतोषी, मोतीबाई, ममता भैना,त्रिवेणी भैंना,झख्खर सूर्यवंशी ,रजनीश सूर्यवंशी, पुष्पेंद्र राजपूत ,राजकुमार सूर्यवंशी ,माधुरी सूर्यवंशी, राजकुमार सूर्यवंशी, परसादी यादव ,सुशील यादव, लाल बहादुर राजपूत, दयालु केवट, एवं क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689