पुलवामा के वीर शहीदों को कांग्रेस जनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 


सक्ति- पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए देश के वीर जवानों की शहादत को नमन करते हुए आज राकेश राठौर नगर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बिसाहू दास महंत उद्यान (पुराना हटरी रोड) के पास आयोजित किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए।

शहीदों के सम्मान में जले दीप

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस जनों ने शहीदों के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर वीर सपूतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पूरा माहौल "भारत माता की जय" और "शहीद जवान अमर रहें" के नारों से गूंज उठा।

 बिसाहू दास महंत उद्यान, पुराना हटरी रोड।मे

नगर कांग्रेस कमेटी शक्ति के सदस्यों द्वारा पुलवामा हमले में प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के बलिदान को याद करना और नई पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देना। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने संबोधन में कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जाएगा और कांग्रेस परिवार सदैव शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर राकेश राठौर अध्यक्ष नगर कांग्रेस शक्ति, नरेश गेवाडीन, घनश्याम देवांगन, लाला सोनी पार्षद,रामसंजीवन देवांगन पार्षद, गजाधर यादव पार्षद, श्रीमति विजया जायसवाल, देवेंद्र राठौर,प्यारेलाल पटेल, रामनाथ जायसवाल, शम्सतमरेज खान,कालू अग्रवाल, भुरू अग्रवाल , साजिद खान,जीवेन्द्र राठौर, केशव राठौर, रविन्द्र राठौर, तेजप्रकाश जायसवाल, रिजवान खान,सुभाष देवांगन साधेश्वर गबेल, रत्तू अग्रवाल ,जगन्नाथ निर्मलकर, काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689