सक्ती : प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं दिलीप कुमार पटेल विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती के माध्यम से प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा सचिव तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय के नाम से टेट, पदोन्नति, प्रथम नियुक्ति की तिथि से सेवा गणना करते हुए क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन की गणना सहित मांगों को लेकर दिनांक 13.02.2026 को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपते समय प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से रखा। ज्ञापन को स्वीकार करते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने आश्वस्त किया कि इसे संबंधित विभागों एवं शीर्ष स्तर तक प्रेषित किया जाएगा।
ज्ञापन में शामिल प्रमुख मांगें
माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर में रमेश चंद्रवंशी के WPS/2255/2021 एवं अन्य याचिकाओं में पारित निर्णय दिनांक 23-01-2026 के अनुसार पूर्व सेवा की गणना करते हुए संविलियन पूर्व सेवा को पेंशन योग्य सेवा मान्य करने संबंधी आदेश जारी किया जाए।
केंद्र सरकार के समान 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष की अर्हकारी सेवा पर पूर्ण पुरानी पेंशन अर्थात 50 प्रतिशत पेंशन का प्रावधान किया जाए।
दस वर्ष के स्थान पर पांच वर्ष की सेवा में न्यूनतम पुरानी पेंशन का प्रावधान लागू किया जाए।
पदोन्नति से वंचित सहायक शिक्षक एवं शिक्षकों को दस वर्ष की सेवा की शर्त में एक बार शिथिलता (वन टाइम रिलेक्सेशन) देते हुए पांच वर्ष में क्रमोन्नति प्रदान की जाए।
टेट की अनिवार्यता समाप्त करने के लिए हस्तक्षेप याचिका दायर करते हुए शिक्षा विभाग के द्वारा विभागीय सीमित परीक्षा आयोजित कर शिक्षकों के हितों की रक्षा की जाए।
डीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए छह माह का बीएड ब्रिज कोर्स प्रारंभ किया जाए।
मोबाइल वीएसके एप के स्थान पर बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था की जाए।
ज्ञापन सौंपने के लिए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती से महेन्द्र कुमार राठौर, शैलेश कुमार देवांगन, मदनमोहन जायसवाल, यशवंत सिंह राठौर, साहिल सिंह, कामेश्वर गवेल,अनिल राठौर,सुरेश मरावी, लेखपाल चौधरी,मास्टर मुन्ना ठाकुर, वेद प्रकाश जायसवाल, श्रीमती रानी दुबे, श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, श्रीमती मृणालिनी पोर्ते, श्रीमती नीता भारद्वाज, श्रीमती अंकिता राठिया, श्रीमती लक्ष्मी राठौर, श्रीमती आशा राठौर,नारायण सिंह पोर्ते, बबुआ रामू उरांव, अनिल सिदार, शरद पटेल, भोलेनाथ उरांव, अनिल मरकाम, लक्ष्मी नारायण लहरे , चितेश्वर साहू, पवन मरावी, सुरेन्द्र कुमार राठौर, लक्ष्मी प्रसाद कुर्रे, रामनरेश तंबोली, चन्द्र कुमार कुर्रे सहित उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ