फिट इंडिया के तहत सायकल रैली संपन्न....

 




सक्ती....खेलो इंडिया (फुटबॉल) लघु केंद्र रगजा के तत्वाधान में फिट इंडिया के तहत सक्ती जिला के सेजस स्कूल से अग्रसेन चौंक, बुधवारी बाजार चौंक से राजापारा चौक, शनि मंदिर चौक , गायत्री मंदिर चौक होते हुए वापस सेजस स्कूल तक सायकल रैली का आयोजन हुआ । जिसमें स्कूली बच्चों सहित,जन प्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी , कर्मचारी सहित लगभग 200 व्यक्तियों ने सायकल रैली में भाग लिया । सायकल रैली में जिला शिक्षा अधिकारी , नोडल खेल एवं युवा कल्याण विभाग डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार , सक्ती एस डी एम श्री अरुण कुमार सोम , जिला सांसद प्रतिनिधि श्री रंजन सिंहा , जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री अमर सिंह राज,जिला खेल अधिकारी श्री हरी पटेल ने भाग लिया । कार्यक्रम के प्रारम्भ में डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार तथा सक्ती एस डी एम श्री अरुण कुमार सोम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा पूरे रैली में शामिल हुए। आज के सायकल रैली में स्काउट गाइड के बच्चे , कराते के बच्चे भी शामिल रहे । आज के सायकल रैली को संपन्न कराने में चंद्र प्रकाश तिवारी, भोग सिंह, विनोद उरांव , मोहन राठिया , अजय साहा , कलेश्वरी साहू , बबीता जगत , किशोर तिर्की , स्नेहाशीष डे , जय प्रकाश बघेल सहित सक्ती पुलिस का योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689