’’अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखने वाला आरोपी से 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार,


’’थाना  सक्ती पुलिस की कार्यवाही

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अवैध शराब, जुआ एवं गांजा बिकी एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु नशा मुक्ति अभियान के तहत लगातार वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिया जा रहा था जिसके परिपालन में दिनांक 06.04.2025 को अवैध शराब रेड कार्यवाही पर अवैध शराब रखकर परिवहन करने की सूचना मिलने पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव (रापुसे) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शक्ति श्री मनीष कुंवर को सूचना के बारे में अवगत कराकर कुशल दिशा निर्देशन प्राप्त होने पर ग्राम टेमर में हरि किशन देवांगन पिता गरीब राम देवांगन उम्र 47 साल साकिन टेमर थाना सक्ती जिला सक्ती (छ.ग.) के कब्जे से एक कत्था सफेद रंग के थैला के अंदर सफेद रंग के प्लास्टिक पन्नी में लगभग 05 लीटर एवं एक-एक लीटर वाली 03 बाटल में कुल 08 लीटर कच्ची मुहआ शराब किमती 800 रू0 रखे पकडा गया। जिसे उक्त शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज/लायसेंस हो तो पेश करने हेतु नोटिस दिए जाने पर कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस नहीं होना लिखित में दिया जिससे उपरोक्त शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी हरि किशन देवांगन पिता गरीब राम देवांगन उम्र 47 साल साकिन टेमर थाना सक्ती को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। 

          उक्त कार्यवाही निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में सउनि एंथोनी एक्का, आरक्षक 119 जोगेश राठौरख् आर. 248 यादराम चन्द्रा एवं आरक्षक 229 लक्ष्मी प्रसाद साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689