सक्ती में स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा 'तारूण्य वार्ता' संपन्न, मासिक धर्म स्वच्छता और भ्रांतियों को दूर करने का लिया संकल्प

 


सक्ती। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के तत्वावधान में आज, 25 मई 2026 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय (सेजेस) कसेरपारा सक्ती में यूनिसेफ के मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन कार्यक्रम के अंतर्गत 'तारूण्य वार्ता: #पीरियड्स' कार्यशाला एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में मासिक धर्म से जुड़े गंभीर और संवेदनशील विषयों पर खुलकर चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से पीरियड्स में अनियमितता, पेट दर्द, सही पोषण, नियमित व्यायाम और समाज में व्याप्त भ्रांतियों पर विमर्श हुआ।

सत्र को संबोधित करते हुए रेंजर लीडर सुश्री शीला साहू एवं शशिकला डहरिया ने इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और स्वच्छता प्रबंधन (Hygiene) पर प्रकाश डाला। वहीं फ्लॉक लीडर श्रीमती रीता राज एवं सहायक जिला संगठन आयुक्त (गाइड) श्रीमती निखत करिम मलिक ने बिगड़ती जीवनशैली में सुधार, सही खानपान और हल्के व्यायाम की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस दौरान रेंजर्स और गाइड्स ने पीरियड्स के समय होने वाली व्यावहारिक समस्याओं को साझा किया। कार्यक्रम के अंत में जिला संघ सक्ती ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की। संघ के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में फैली मासिक धर्म से जुड़ी रूढ़िवादिता को समाप्त करने और जन-जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689