*विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन*

 


कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 31मई 2026 को जिले में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जा रहा है इस पहल का उद्देश्य तंबाकू के उपयोग से होने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक करना एवं तंबाकू की खपत को कम करना है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सक्ति डॉक्टर पूजा अग्रवाल से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष के तंबाकू निषेध दिवस का विषय निकोटीन एवं और तंबाकू की लत का आकर्षण बेनकाब करें पर केंद्रित रहेगा! तंबाकू का सेवन दुनिया भर में होने वाली मौतों के प्रमुख कारणों में से एक है। जागरूकता बढ़ने से व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों के उपयोग के परिणामों को समझने में मदद मिलती है और उन्हें सही निर्णय में लेने में सशक्त बनाता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवसीय का उद्देश्य उन लोगों को संसाधन और सहायता प्रदान करना भी है जो धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं अक्सर यह देखा गया है कि तंबाकू और निकोटिन उद्योग उपयोगकर्ताओं की नई पीढ़ी को लुभाने और मौजूद लोगों को ग्राहक बनाए रखने के लिए लोक लुभावना भ्रामक रणनीति का उपयोग करते हैं उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जिले में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के तौर पर निरंतर कार्य कर रहा है वित्त वर्ष 2024 -25 में कोटपा एक्ट के विभिन्न धाराओं में चालानी कार्रवाई जिले में की गई। इस वर्ष आज दिनांक चालान नहीं करवाई की गई है। उक्त कार्यवाही विभिन्न विभाग खाद एवं औषधि तथा स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग के प्रवर्तन दल के द्वारा किया जा रहा है। गुटका सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद के लत के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में उपचार की व्यवस्था संचालित है। उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689