*महुआ शराब के अ‌वैध कारोबारी पर आबकारी वृत्त सक्ती में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई*


सक्ती कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो सर के निर्देश पर और उपा. आब. स. उ. द. बिलासपुर श्री नोहर सिंह ठाकुर सर व प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्री नितिन शुक्ला सर के मार्गदर्शन में आज *दिनांक 15/2/25* को    *वार्ड नंबर 1 सकरेलीखुर्द थाना नगरदा* निवासी   *अजय सुमन पिता  सम्मेलाल*  के द्वारा  *आचार संहिता* में  पंचायत निर्वाचन में बिक्री के लिए घर के दीवान  में  छिपा कर रखा *11 नग  प्लास्टिक बोतल में  प्रत्येक में भरा 2 लीटर  कुल 22 लीटर महुआ शराब* का भंडारण कर बेचने की मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई ।

 आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की *धारा 34 (1) क 34(2) 59* के तहत प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय से रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।


 उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी वृत्त - सक्ती प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष उप्पल की टीम में आबकारी प्रधान आरक्षक  गोपाल डनसेना, आबकारी आरक्षक विष्णु कौशिक, नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, राजेश कंवर,आबकारी स्टाफ बसंती चौधरी और परसराम कहरा का सराहनीय योगदान रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689