एकता पत्रकार संघ के सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बने सुमित


सक्ती। एकता पत्रकार संघ की बैठक आयोजित की गई जिसमें वर्ष 2025 के लिए जिला अध्यक्ष पद का दायित्व सुमित शर्मा को पुनः सौंपा गया। 12 जनवरी को आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि विगत दो वर्षों से अध्यक्ष सुमित शर्मा को ही आगे एक वर्ष कार्य करने का मौका और दिया जाए। जिसमें सभी ने सहमति व्यक्त करते हुए सर्व सम्मति से अध्यक्ष का चुनाव किया. जिला एकता पत्रकार संघ ने जैजैपुर ब्लॉक के लिए भी अपना अध्यक्ष नियुक्त किया है। जैजैपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी मनी टंडन को  दी गयी है। वहीं मालखरौदा ब्लॉक के अध्यक्ष घसिया राम यादव को बनाया गया है.  जल्द ही नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी. अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद सुमित शर्मा ने कहा कि वे हमेशा संगठन के हित के लिए काम करते रहेंगे. पत्रकारों के लिए बढ़ती हुई चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हित के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे. दो ब्लॉक के नए अध्यक्ष मनी टंडन एवं घसियाराम यादव ने कहा कि उन्हें जो जवाबदारी दी गई है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे और क्षेत्र में संगठन विस्तार की ओर ध्यान देंगे। संगठित होकर कार्य करेंगे. बैठक में संरक्षक मधुसूदन शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और उन्होंने आशा व्यक्त की कि संगठन उत्तरोत्तर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा. पत्रकारिता के हित में कार्य करने के लिए एकता पत्रकार संघ जिले में अग्रणी रहेगा और हमेशा पत्रकारों की मदद के लिए आगे आएगा. बैठक में अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। साथ ही आने वाले इस वर्ष में किस प्रकार पत्रकारिता के हित में कार्य करते हुए अन्य सामाजिक कार्य किए जा सकें। इस पर भी विचार किया गया. बैठक में मनीष कथूरिया, राकेश रोशन महंत, मनोज अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुरेश कृपलानी, शकील अहमद, दिनेश साहू, अरुण निराला, आशीष अग्रवाल मौजूद रहे और सभी ने अपने विचार व्यक्त किये. सभी ने आशा व्यक्त की कि जिस भी सदस्य को जवाबदारी दी जाएगी उसका वे वह खुशी निर्वहन करेंगे साथ ही मिलकर काम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. नए अध्यक्षों के निर्वाचन पर उत्तम अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, नीतीन सोनी, नारायण राठौर, पीके राठौर, रविशंकर राठौर, दीपक पटेल, विक्की महंत, अमन तंबोली सोमनाथ सोनी ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689