जैजैपुर/जीवन में प्रत्येक प्रत्येक व्यक्ति का सपना होता है उसका मकान पक्का हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सुखी जीवन व्यतित कर सकें। इसी प्रकार नगर पंचायत जैजैपुर निवासी थालुराम को प्रधानमंत्री आवास योजना से खुद का पक्का मकान मिला। पहले थालु राम साहू खप्पर के कच्चे मकान में रहते थे भारत सरकार और राज्य शासन का अतिकल्याणकारी योजना "प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी" ने उन्हें पक्के मकान में जीवनयापन करने का अवसर प्रदान किया।वे मजदुरी का कार्य करने वाले श्रीमान् थालुराम ने प्रधानमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद कारते हुए कहा कि में शहर से बाहर रायगढ़ में रिगार का करता था. इस योजना के तहत मुझे और मेरे परिवार को पक्का मकान में रहने का अवसर प्राप्त हुआ, मैं. और मेरा परिवार बहुत खुश है।"

0 टिप्पणियाँ