*उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा से प्रसन्न है किसान - श्री शत्रुहन लाल साहू*


         सक्ती, 15 जनवरी 2025 // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की सुगम व्यवस्था से किसानों को न सिर्फ धान बेचना आसान हो गया है बल्कि किसानों के लिए धान बेचने के बाद अपने आवश्यक कार्यो के लिए पैसा निकालना भी आसान हो गया है। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते राज्य के किसानों को प्रति क्विंटल धान का उचित मूल्य मिल रहा है। धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा कई इंतजाम किए गए है, इन्हीं सुविधाओं में से एक माइक्रो एटीएम की सुविधा भी शामिल है। उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम की सुविधा से किसान श्री शत्रुहन लाल साहू सहित अन्य किसान प्रसन्न है।

          माइक्रो एटीएम के जरिए किसान धान खरीदी केन्द्रों में 1000 से 10 हजार रुपये तक नगद राशि निकाल सकते हैं। इसका लाभ लेते हुए किसान श्री शत्रुहन लाल साहू ने बताया की उन्होंने लवसरा धान खरीदी केन्द्र में ही माइक्रो एटीएम के जरिए पैसे निकाला और उन्होंने बताया कि इस पैसे का उपयोग टैक्टर लेबर के भुगतान के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में उपलब्ध कराए गए माइक्रो एटीएम की सुविधा किसानों की तत्कालिक और आवश्यक जरूरत को आसानी से पूरा कर रही है। अब किसानों को धान खरीदी केन्द्रों में अपना धान विक्रय करने के दौरान आवश्यक कार्यों के लिए पैसे की जरुरत होने पर बैंक का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। किसान श्री शत्रुहन लाल साहू ने बताया कि माइक्रो एटीएम की सुविधा किसानों के हित के लिए है। इसके लिए किसान श्री शत्रुहन लाल साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे.के. फिश सप्लायर

संपर्क करें: 9300979995

अभी कॉल करें!
Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689