*जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन*

*कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि*

 


  सक्ती, 14 नवम्बर 2024/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में आदिवासी विकास विभाग सक्ती द्वारा 15 नवम्बर 2024 को सुबह 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य तथा कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य विभिन्न विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितग्राही मूलक सामग्री का वितरण कर आदिवासी समाज के प्रमुखों एवं विशिष्ट कार्य करने वाले प्रमुखों का सम्मान करते हुए इस दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689