सक्ति जिले को मिली बड़ी सौगात: वैज्ञानिक मोबाइल फॉरेंसिक हाईटेक वैन का प्रभारी मंत्रीने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ




 शक्ति जिले में कानून व्यवस्था और अपराध जांच प्रणाली को आधुनिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। 21 मई की शाम 7:00 बजे, पुलिस लाइन शक्ति में प्रभारी मंत्री द्वारा मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट वैन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

​मुख्य उद्देश्य और लाभ

​नए और प्रभावी आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन, सटीक विवेचना और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन द्वारा यह हाईटेक वैन उपलब्ध कराई गई है।

​'लैब ऑन व्हील्स' (Lab on Wheels): इस सुविधा से सुसज्जित यह यूनिट अब सीधे घटना स्थल पर पहुंचेगी।

​त्वरित जांच: घटना स्थल पर ही प्रारंभिक वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य का आकलन संभव हो सकेगा।

​तेज न्याय प्रक्रिया: जांच प्रक्रिया में तेजी आने से पीड़ितों को जल्द से जल्द न्याय मिल सकेगा।

​आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम

श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर-चांपा ने कहां की मोबाइल फॉरेंसिक हाईटेक व़ैन के आने से अपराधी प्रकरण जल्द से जल्द  सुलझाया जा सकेगा

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने इसे पुलिसिंग के आधुनिकीकरण की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। उन्होंने साझा किया कि पिछले कुछ महीनों में शक्ति जिले को अपराधों से निपटने के लिए कई आधुनिक संसाधन मिले हैं:

​नया साइबर थाना

​क्षेत्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला (Regional Forensic Science Laboratory) डायल 112 के लिए आधुनिक ईआरवी (ERV) वाहन ​एसएसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर का बयान:

"अब मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट के जुड़ने से हमारी टीम घटना स्थल पर तत्काल पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों का संग्रहण और परीक्षण कर सकेगी। इससे अपराधियों को सजा दिलाने की कानूनी प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी।"

​कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति

​इस ऐतिहासिक शुरुआत के दौरान पुलिस विभाग से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी भुनेश्वरी पैकरा, थाना प्रभारी शक्ति लखन पटेल, रक्षित निरीक्षक उमेश राय, डायल 112 से उप निरीक्षक कमल मेरीसा, यातायात नगर निरीक्षक वाई एन शर्मा,अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि 

​श्रीमती कमलेश जांगड़े (सांसद, जांजगीर-चांपा) ,टिकेश्वर गवेल ,श्री श्याम सुंदर अग्रवाल (नगर पालिका अध्यक्ष),श्री भारत यादव (नगर पालिका उपाध्यक्ष),श्री दिगंबर प्रसाद चौबे (पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष)

(​हाई कोर्ट अधिवक्ता) चितरंजय पटेल, महबूब खान, गिरधर जायसवाल, आनंद अग्रवाल, संतोष सोनी (लाला), अभिषेक शर्मा, रामनरेश यादव, सम्सतमरेज खान, गोविंद देवांगन, राजीव लोचन, लल्ली अग्रवाल,अजय अग्रवाल, संजय कश्यप, गनी मोहम्मद, दीनू शर्मा, सुमित शर्मा, गजेंद्र यादव, मोहम्मद अजलाल, गोविंद निराला, परमेश्वर जायसवाल, काफी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार साथी  उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689