*कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो ने नारियल फोड़कर और किसान को माला पहनाकर धान खरीदी कार्य का किया शुभारंभ*


*आज से शुरू हुआ धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान, जिले में सारी  तैयारियां पूर्ण* 

*कलेक्टर ने देवरघटा धान उपार्जन केन्द्र का निरिक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को दी गई हिदायत, धान बेचने में नहीं होनी चाहिए किसानों को परेशानी-कलेक्टर* 





         सक्ती, 14 नवंबर 2024/ राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले में 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सबसे बड़ा अभियान शुरू हो गया है। किसान हित में राज्य सरकार का लगभग ढाई महीने तक चलने वाला यह सबसे बड़ा अभियान होगा। धान खरीदी 14 नवम्बर से शुरू होकर 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी केन्द्रों से लेकर जिला कार्यालयों तक खरीदी से जुड़ी तमाम प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज देवरघटा धान उपार्जन केन्द्र पहुँचकर धान खरीदी के कार्यों का निरिक्षण किया तथा धान उपार्जन केन्द्र देवरघटा में आज भारत माता के तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर और नारियल फोड़कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया l इसके साथ ही उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र देवरघटा में धान बेचने पहुंचे किसान को भी माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया l कलेक्टर श्री तोपनो ने धान खरीदी केन्द्र में लाये गए धान में नमी की मात्रा का अपनी उपस्थिति में जाँच कराया तथा धान खरीदी से जुड़े सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को धान बेचने आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। कलेक्टर ने शासन से प्राप्त निर्देशानुसार धान खरीदी कार्य व्यवस्थित रूप से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिले के 125 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर भारी उत्साह का माहौल है।

        उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन के उपार्जन नीति के तहत् धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर मोटा, सरना धान खरीदी 2300 रुपये प्रति क्विंटल एवं पतला धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल पर किया जा रहा है। जिला सक्ती के 125 धान खरीदी केन्द्रों के प्रभारियों और ऑपरेटरो को धान खरीदी कार्य के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। इस बार धान खरीदी हेतु 7 दिवस पूर्व टोकन जारी कराना अनिवार्य होगा एवं लघु, सीमांत किसानो (5 एकड़ से कम) को अधिकतम 2 टोकन एवं दीर्घ किसानो को अधिकतम 3 टोकन जारी का प्रावधान है। धान खरीदी केन्द्रों पर गड़बड़ी रोकन के लिए सीसीटीव्ही कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक केन्द्र पर 2-2 कैमरे लगाए गए है l तौल में गड़बड़ी की आशंका को दूर रखने के लिए धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक कांटा तौल का उपयोग किया जा रहा है। धान उपार्जन केन्द्र देवरघटा में धान खरीदी कार्य के शुभारंभ अवसर पर जिला खाद्य अधिकारी श्री अमृत कुजूर, जिला मार्कफेड अधिकारी श्रीमती शोभना तिवारी सहित धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारी, किसान और ग्रामीणजन उपस्थित थे l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जे.के. फिश सप्लायर

संपर्क करें: 9300979995

अभी कॉल करें!
Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689