किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश साहू का भव्य स्वागत, काशीगढ़ में हुआ शपथ ग्रहण समारोह




सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर, कार-बाइक रैली निकालकर किया स्वागत

सक्ती जिला साहू संघ सक्ती के तत्वावधान में किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश साहू के प्रथम सक्ती जिला आगमन पर काशीगढ़ में भव्य स्वागत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। महेश साहू का कोटेतरा एवं बाराद्वार में रूपनारायण साहू यहां भी सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद जैजैपुर रेस्ट हाउस से काशीगढ़ तक कार एवं बाइक रैली निकाली गई, जिसमें सामाजिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

समारोह में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जिला साहू संघ सक्ती एवं सम्मान समारो

के जिलाध्यक्ष प्रकाश साहू, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक चोवाराम साहू, पूर्व मंत्री मेधाराम साहू सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान अतिथियों का सम्मान किया गया तथा शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपत्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश साहू ने समाज के लोगों को एकजुटता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर कार्य करना

चहिए। समाज के विकास, उत्थान और आपसी सहयोग की भावना को आगे बढ़ाना प्रत्येक सामाजिक सदस्य की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर जिला साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष रूप नारायण साहू के द्वारा सभी अतिथियों पदाधिकारी एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला संयोजक किसान प्रकोष्ठ खम्हन लाल साहू, जिला महामंत्री सुरेश साहू, जिला उपाध्यक्ष भोले शंकर साहू, विष्णु साहू सहित काशीगढ़ के समस्त सामाजिक बंधुओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मन संचालन भोला शंकर साहू के द्वारा किया गया

समारोह में कंवलधर साहू, तुलसी साहू, हेमलता साहू, रितेश साहू, राकेश साहू, यशवंत साहू, रूपनारायण साहू, ताराचंद साहू, डभरा तहसील अध्यक्ष, शंकर साहू, मालखरौदा तहसील अध्यक्ष, बलौदा तहसील अध्यक्ष रामचरण साहू,

नवागढ़ तहसील अध्यक्ष शिव साहू सहित बोधराम साहू, अशोक साहू, हेमंत साहू, धनिदास साहू, रोहित कुमार साहू, अमृत साहू, धनेश्वरी साहू, टंकेश्वर साहू, सुभाष साहू, वैष्णवी साहू, सुनीता साहू, बुधवारा साहू, विजय साहू, अजीत साहू, अविनाश साहू, मोहन साहू, अमरनाथ साहू, मोचन साहू, जय सिंह साहू, विक्की साहू और प्रदीप साहू सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689